5 दिवसीय प्रधानाध्यापक FLN प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

Share the News

अल्मोड़ा। विकास खण्ड धौलादेवी के सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापको का सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण एवम् FLN सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। 

सभी प्रधानाध्यापकों को 5 दिन निपुण भारत मिशन, परख आकलन , गुणवत्तायुक्त नवाचारी शैक्षिक कार्यक्रम, दक्षता आधारित आकलन, ICT, विद्यालय संस्कृति, विद्यालय सुरक्षा, समावेशी शिक्षा और शिक्षा के सामान्य मुद्दों पर बातचीत की गई।

प्रशिक्षण का समापन नोडल अधिकारी प्रशिक्षण/उप शिक्षा अधिकारी धौलादेवी दीक्षा बेलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रधानाध्यापक से प्रशिक्षण में सीखे गए महत्वपूर्ण तरीको को विद्यालय तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने को कहा।

प्रशिक्षण में सन्दर्भ दाता दिनेश चंद्र आर्या, नवीन चंद्र काण्डपाल, जितेन्द्र तिवारी, नीरज राना एवं सहयोगी संस्था अज़ीम प्रेम जी फाउंडेशन के सदस्य मनीषा, श्रीराज, व प्रतिभागी सुन्दर सिंह गोस्वामी, निर्मल सिंह, मंजू नैनवाल, मीनाक्षी, अशोक कुमार और गजेंद्र वर्मा, त्रिभुवन चौधरी, गिरीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

See also  स्कॉलर्स होम विधालय स्तरीय तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभांरभ 
error: Content is protected !!