अल्मोड़ा : संकुल संसाधन केंद्र लधौली में खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Share the News

अल्मोड़ा। संकुल संसाधन केंद्र लधौली में वर्ष 2025 की खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी धौलादेवी दीक्षा बेलवाल और संकुल प्रभारी लधौली  दिनेश चंद्र आर्या द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर उप शिक्षा अधिकारी धौलादेवी द्वारा बच्चों को खेल के बारे में जानकारी दी गई। और बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया।

जिसमे संकुल के 16 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 15 विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बच्चों द्वारा 50 मी , 100, 200, 400, व 600 मीटर दौड़, गोला , चक्का फैंक प्रतियोगिता मे बहुत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया ।

संकुल के सभी शिक्षकों द्वारा अपना पूर्ण सहयोग दिया गया। भोजन व्यवस्था के शिक्षकों को बहुत बहुत बधाई जिन्होंने कम समय में भोजन की बेहतरीन व्यवस्था की। लेखन कार्य , प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में लगे शिक्षकों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

मेडल में रिब्बन टैग करने में दीपशिखा जोशी, पुष्पा पाण्डेय, हितेंद्र सिंह अधिकारी ने समय पर पुरस्कार तैयार किए।

कार्यक्रम में गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज के बच्चों द्वारा भी अच्छा प्रदर्शन किया गया। निम्न बच्चों द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक वर्ग

1 दौड़ बालक

50 मी सौरभ रा प्रा वि लधौली।

100 मी आर्यन रा प्रा वि काफली।

200 मी मयंक रा प्रा वि लधौली।

400 मी नितिन रा प्रा वि चामी।

बालिका 

50 बबीता रा प्रा वि लधौली।

100 कविता रा प्रा वि लधौली।

200 कविता रा प्रा वि लधौली।

400 निशा रा प्रा वि तालर।

उच्च प्राथमिक दौड़ 

बालक वर्ग

100 , 200 मीटर अंकित रा उ प्रा वि चामी।

400 मीटर अभय गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज।

600 मीटर मयंक गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज।

बालिका वर्ग 

100 , 200 मीटर मनीषा रा उ प्रा वि चामी।

400 मीटर कोमल रा उ प्रा वि चामी।

600 मीटर संगीता गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज।

2 कबड्डी 

प्राथमिक वर्ग 

प्रथम स्थान रा प्रा वि लधौली बालक

बालिका वर्ग रा प्रा वि चामी 

उच्च प्राथमिक 

बालक वर्ग गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज।

बालिका वर्ग रा उ प्रा वि चामी।

3 खो खो।

प्राथमिक

बालक वर्ग रा प्रा वि पलौली। प्रथम 

बालिका वर्ग रा प्रा वि गुरूड़ा।प्रथम

उच्च प्राथमिक 

बालक वर्ग रा उ प्रा वि चामी।प्रथम

बालिका वर्ग रा प्रा वि चामी। प्रथम 

4 गोला फैंक 

बालक अमित गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज प्रथम।

बालिका मनीषा रा उ प्रा वि चामी। प्रथम 

5 लम्बी कूद 

प्राथमिक वर्ग 

बालक रोहित रा प्रा वि पलौली प्रथम।

बालिका बबीता रा प्रा वि लधौली। प्रथम

बालक वर्ग मयंक गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज।प्रथम।

बालिका वर्ग मनीषा रा उ प्रा वि चामी।प्रथम

6 ऊंची कूद 

बालक राहुल रा उ प्रा वि चामी।

बालिका कोमल रा उ प्रा वि चामी।

7 चक्का फैंक 

प्रथम

बालक वर्ग गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज।

बालिका वर्ग मनीषा रा उ प्रा वि चामी।

सभी बच्चों को प्रधानाध्यापक श्री नवीन चंद्र भट्ट द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। संकुल समन्वयक लधौली श्री दिनेश चंद्र आर्या द्वारा सभी बच्चों को आगे भी खेल प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।

दिनांक 25/09/2025 को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हेतु जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

See also  जेल में पढ़ाई कर रितिक ने पास की पीसीएस प्री परीक्षा, हत्या के आरोप में है बंद
error: Content is protected !!