सीमांत मुख्यालय रानीखेत में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई

रानीखेत। भारत सरकार गृह मंत्रालय के तत्वाधान व  अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमांत रानीखेत के मार्गदर्शन में 31 अक्टूबर 2025 को देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी ।

इस अवसर पर सीमांत मुख्यालय रानीखेत में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में  अमित कुमार, महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल रानीखेत ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को एकता दिवस की शपथ दिलाई ।

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने देश की 362 रियासतों को जोड़ने का काम किया तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत की नींव रखी ।

शपथ ग्रहण समारोह में  परीक्षित बेहेरा (उप महानिरीक्षक),  डी. बी. (उप महानिरीक्षक), डॉ. ओ. बी. सिंह, उपमहानिरीक्षक (चिकित्सा),  आशीष कुमार (कमांडेंट) 55वी वाहिनी,  देबासिस पाल (कमांडेंट),  अनिल कुमार जोशी (उप कमांडेंट)  अरविन्द कुमार (उप कमांडेंट)  राहुल राय (सहायक कमांडेंट), व अधीनस्थ अधिकारियों व समस्त बल कार्मिकों ने भी भाग लिया ।

See also  एशिया का सबसे लंबा हाइपरलूप टेस्टिंग ट्यूब तैयार, दिल्ली से पटना एक घंटे में और हरिद्वार मात्र 20 मिनट में
error: Content is protected !!