रानीखेत : द्वाराहाट में आयोजित महिला सम्मेलन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

Share the News

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा द्वाराहाट में आयोजित महिला सम्मेलन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत/द्वाराहाट। विकासखण्ड द्वाराहाट मे भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन का उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत, दायित्वधारी गंगा बिष्ट व भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

जिसमे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिकी सुधारने पर जोर देते हुए स्वदेशी आधारित प्रयासों को अपनाने का आह्वान किया गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला सम्मेलन की संयोजक व महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजक विमला रावत ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा सरकारों के प्रयासों और जनोन्मुखी योजनाओं का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि पारम्परिक कार्यों को स्व-रोजगार के रूप में अपनाकर भारत का ग्राम्यांचल हमेशा खुशहाल रहा है। पशुपालन, दुग्ध उत्पादन हो या खेती हमेशा से नगरीय अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर‌ निर्भर थी। इसी खुशहाली के कारण कभी भारत सोने की चिड़िया कहलाता था।

बता दे कि ‘आत्मनिर्भर भारत-घर घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी’ विषयक महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला सशक्तिकरण व स्वदेशी आधारित प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए सशक्त महिला, सशक्त भारत एवं 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए ससहयोग करने का आह्वान किया।

वही दायित्वधारी गंगा बिष्ट ने उत्तराखंड की पुरानी संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं से हस्तशिल्प व संस्कृति के उत्पादनों को अपनाकर रोजगार से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, ध्यान सिंह नेगी, महिला महामंत्री सुनीता डाबर, जिला मंत्री ममता भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मठपाल, द्वाराहाट मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा, जिला पंचायत सदस्य युगल किशोर आर्या, आशुतोष शाही, सुरेन्द्र मनराल, रेखा आर्या, महिपाल किरौला, सुजीत चौधरी, भगवती तिवारी, वीरेंद्र नेगी, हरीश भट्ट, राजेन्द्र रौतेला, अनु सोनकर, कैलाश भट्ट, गिरीश चौधरी, जगदीश बुधानी, दीपा हरबोला सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  हल्द्वानी : चोरगलिया में देसी शराब के ठेके के विरोध महिलाओं ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
error: Content is protected !!