हल्द्वानी : पूर्व भाजपा नेता विपिन पांडे को अदालत से मिली जमानत

Share the News

हल्द्वानी। उजाला नगर में हुई घटना से जुड़े मामले में गिरफ्तार हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को अदालत से बड़ी राहत मिल गई है।

गुरुवार को पुलिस ने उन्हें कुसुमखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें नैनीताल जेल भेजने का आदेश दिया था। 

शनिवार को हुई सुनवाई में पांडे की ओर से दायर जमानत याचिका पर अदालत ने उन्हें जमानत मंजूर कर रिहा करने के आदेश जारी कर दिए ।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।

See also  चिलियानौला नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत के साथ सातों सभासदो ने ली शपथ
error: Content is protected !!