रानीखेत : भाजपा महिला मोर्चा सम्मान समारोह में नवमनोनीत प्रदेश मंत्री विमला रावत सम्मानित

Share the News

भाजपा महिला मोर्चा सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने नवमनोनीत प्रदेश मंत्री विमला रावत का किया सम्मान।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। भाजपा महिला मोर्चा के सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने नव मनोनीत प्रदेश मंत्री विमला रावत को सम्मानित किया।

उन्होनें कहा कि उत्तराखंड नारी सशक्त प्रदेश है। उत्तराखंड राज्य बनाने में यहां की महिलाओं की भूमिका अहम रही है। वही यहां की महिलाओं में काफी आगे बढ़ने की क्षमता है।

प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने महिला समूहों द्वारा बनाए जा रहे विविध उत्पादों को उचित बाजार तथा मूल्य दिलाने की जरूरत बताते हुए कहा कि महिला मोर्चा सरकार के समक्ष इस बात को रखेगी।

उन्होनें कहा कि महिलाओं के सशक्तिकण के लिए भाजपा सरकार की ओर से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।

अध्यक्ष रुचि भट्ट ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग किया। कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाएं हैं। जरूरत है उनका लाभ कैसे उठाया जाए।

प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने अपने संबोधन मे कहा कि विमला रावत के प्रदेश मंत्री बनने से मोर्चे को ताकत मिलेगी और बड़ी संख्या में महिलाएं संगठन से जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि मोर्चा महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत है।

प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि महिला समूहों से जुड़ी नारियां मेहनत कर विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं लेकिन उन्हें उचित बाजार व उपज का सही मूल्य के लिए जूझना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य की धामी सरकार ने इस दिशा में ठोस प्रयास किए हैं लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से सकारात्मक पहल करेगा। 

जिसके बाद दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत, कुमाऊं संयोजक अंजु भुड्डी, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा नेगी, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत सभी ने अपने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, महिला आयोग पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता डावर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उमा रावत, गोपाल उप्रैती, अंजू सोनकर, रेखा आर्या, मीना बर्मा, बबीता बिष्ट, भावना बुधोड़ी, गीतांजलि जोशी, शकुंतला देवी, विमला उप्रेती, हंसा दत्त बवाडी़ , जगदीश अग्रवाल, हेमंत अधिकारी, रणजीत बिष्ट, बालम करायत सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार ” अभियान के अंतर्गत रानीखेत में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
error: Content is protected !!