पहाड़ी आर्मी का पटेल चौक पर 11वें दिन भी जारी धरना, पीड़ित परिवारों को अब तक नहीं मिला न्याय

Share the News

हल्द्वानी। पटेल चौक रोड पर पिछले 11 दिनों से न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे तीन पीड़ित परिवारों को अब तक कोई ठोस आश्वासन या न्याय नहीं मिल पाया है।

26 फरवरी 2026 को धरना 11वें दिन में प्रवेश कर गया, लेकिन परिवारों का आरोप है कि उनकी गुहार सरकार तक या तो पहुंच नहीं रही है या फिर उसे अनसुना किया जा रहा है।

धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने सवाल उठाया कि क्या कानून गरीब और रसूखदार लोगों के लिए अलग-अलग है? उनका कहना है कि यदि किसी गरीब के मकान में अनियमितता पाई जाती है तो तत्काल लाल निशान लगाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी जाती है, लेकिन संबंधित विवादित बिल्डिंग पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि आखिर इस पूरे मामले में कौन-कौन शामिल है, जिसके चलते कार्रवाई लंबित है। उन्होंने प्रशासन से पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

धरने में पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी समर्थन में मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना, दीपा बोरा, मोहन बोरा, विनोद जी सहित अन्य स्थानीय नागरिकों ने पीड़ित परिवारों के समर्थन में आवाज उठाई।

धरनाकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

See also  रानीखेत महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार पर ऑनलाइन माध्यम से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
error: Content is protected !!