पहले गर्लफ्रेंड ने बनाए संबंध! फिर बॉयफ्रेंड पर ”मिट्टी का तेल” डालकर जलाया… जानिए प्रेमिका ने क्यों दी रूहकपा देने वाली सजा?
बेंगलुरु के ब्यावराहल्ली थाना क्षेत्र के अंजनानगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ।
जानकारी के अनुसार, एक युवती का अपने ही कंपनी में काम करने वाले किरण नामक युवक से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन कुछ समय बाद युवक ने दूरी बनानी शुरू कर दी और प्रेमिका के कॉल तक उठाना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर युवती ने बदला लेने की ठान ली।
बताया जा रहा है कि युवती ने प्रेमी को प्यार के बहाने अपने घर बुलाया, जहां उसने उसे कमरे में बंद कर दिया और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे युवक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
पुलिस को संदेह है कि वारदात से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पहले से ही पूरी साजिश रची थी और घर में मिट्टी का तेल तैयार रखा था।
मामले में यह भी जानकारी मिली है कि युवती ने वैलेंटाइन डे के दिन युवक को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे उसने स्वीकार भी किया था। इसके बावजूद हाल ही में युवक द्वारा दूरी बनाए जाने से वह मानसिक रूप से आक्रोशित हो गई थी।
घटना के दौरान आग की लपटें तेज होने पर युवती खुद भी आंशिक रूप से झुलस गई और मौके से भागने लगी। पड़ोस की एक महिला की मदद से उसकी जान बची।
पुलिस ने मौके से जहर की बोतल भी बरामद की है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात के बाद आत्महत्या की योजना भी बना रही थी।
पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

