विधायक मदन बिष्ट के बयान पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता, रानीखेत और बग्वालीपोखर में पुतला दहन

रानीखेत/द्वाराहाट। द्वाराहाट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कथित अभद्र भाषा के प्रयोग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

इस बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीखेत और बग्वालीपोखर में विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक मदन बिष्ट का पुतला दहन किया।

भाजपा मंडल रानीखेत के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष महेश कैड़ा के नेतृत्व में गांधी चौक और बग्वालीपोखर में एकत्र होकर विधायक मदन बिष्ट के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना न केवल अशोभनीय है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस विधायक की ओर से दिए गए इस बयान ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं को आहत किया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की बयानबाजी बंद नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

भाजपा मंडल रानीखेत ने गाधी चौक व बग्वालीपोखर मंडल अध्यक्ष महेश कैडा के नेतृत्व मे बग्वालीपोखर मे एकत्र होकर पुतला दहन किया।

इस दौरान पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष भुवन कबड़वाल, मंडल महामंत्री केवल सती, जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र रावत, पंकज तिवारी, आशुतोष शाही, जगदीश अग्रवाल, खजान पांडे, विनोद भार्गव, उमेश पंत, सुल्तान खान, अरविंद वर्मा, ऋषभ, भारत भूषण, राजेंद्र आर्य, बहादुर रौतेला, भुवन जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन पाण्डे, जितेंद्र शाही, मुकुल, भूपाल सिंह और मनोज जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  रानीखेत मे पदस्थापित कार्मिकों के लिए स्थानीय उत्पादों भेड़ / बकरी, पोल्ट्री इत्यादी की आपूर्ति हेतु समझोता
error: Content is protected !!