रानीखेत में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का समापन

Share the News

रानीखेत। रानीखेत मंडल के अंतर्गत पार्वती बैंकट हॉल में आयोजित दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आज विधिवत समापन किया गया।

इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान वितरित कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने जिले में आयोजित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के शुभारंभ और समापन में प्रतिभाग करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए भाजपा की रीति-नीति और इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करें।

अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर संस्थापक एवं वरिष्ठ नेताओं को याद करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सोशल मीडिया का उपयोग कर जनता से जुड़ने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर गिरिश कोटनाला, मोहन नेगी, ललित मेहरा, ध्यान सिंह नेगी, विनोद भार्गव, दर्शन बिष्ट, आशुतोष शाही, पंकज तिवारी, हिमांशु कुमार, विमल भट्ट, बीना बिष्ट, रेखा पांडे, तनुजा शाह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  अल्मोड़ा : महाविद्यालय तल्ला सल्ट के " रेड क्रॉस युनिट " के तत्त्वावधान में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
error: Content is protected !!