रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Share the News

रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई एवं भिक्यासैंण के ब्लॉक प्रमुख श्री सतीश नैनवाल का आज सुबह एम्स (AIIMS) दिल्ली में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार,  नैनवाल का पार्थिव शरीर आज देर रात तक उनके पैतृक निवास स्थान भतरोजखान लाया जाएगा। इसके पश्चात कल दिनांक 11 फरवरी 2026 को उनका अंतिम संस्कार बेतालघाट में किया जाएगा।

 सतीश नैनवाल एक सरल, मिलनसार एवं जनसेवा के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र ने एक कर्मठ और लोकप्रिय नेता को खो दिया है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति दे।

See also  अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन
error: Content is protected !!