पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने साथियों के साथ की भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री से मुलाकात, दिल्ली जीत पर दी बधाई

Share from here

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज दिल्ली के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह से मुलाकात की।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की एतिहासिक जीत की उनको बधाइयां प्रेषित की। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि दिल्ली चुनाव में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के लिए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की रणनीति काबिल ए तारीफ रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जोशीली जनसभाओं एवं भव्य रोड शो तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास एवं दूरदर्शी सोच के कारण ही आज भाजपा लोगों के मन एवं मस्तिष्क में बस चुकी है ।

जिसका जीता जाता उदाहरण हाल ही में उत्तराखंड में हुए नगर निगम चुनाव एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत है। श्री कर्नाटक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह कारवां लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और निश्चित रूप से आने वाले समय में पूरा देश भगवा मय होने वाला है।

उत्तराखंड के परिपेक्ष में पूर्व दर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में न तो नेतृत्व बचा है और ना ही नेता। 70 सालों में कांग्रेस ने जिस तरह देश का बंटाधार किया है उससे जानता अब कांग्रेस से ऊब चुकी है, जिस कारण कांग्रेस पार्टी देश में अब अपना बोरा बिस्तर लपेटने के कगार पर पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को बूथों में बैठने के लिए कार्यकर्ता तक नहीं मिलेंगे और ऐसा ना हो कि कांग्रेस का अस्तित्व ही समाप्त हो जाए।

इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से दिल्ली के धर्मवीर शर्मा निगम पार्षद रोहिणी,साधुराम गोयल मंडल अध्यक्ष रोहिणी,रविंद्र गुप्ता आर डब्ल्यू ए प्रधान रोहिणी, रणजीत गडाकोटी,राजीव शर्मा उपस्थिति रहे।

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं बल्कि जनता के अटूट विश्वास और संकल्प का प्रतीक है।


Share from here
See also  उत्तराखंड विश्वविधालय शिक्षक महासंघ यूटा के प्रॉ० ललित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष व प्रॉ० नवीन शर्मा प्रदेश संयोजक नियुक्त
error: Content is protected !!