विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत चौकुनी में “प्रशासन गाँव की ओर” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत । “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत चौकुनी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया। शिविर में सयुंक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
बता दे कि उत्तराखंड सरकार द्बारा न्याय पंचायत स्तर पर “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” के तहत “प्रशासन गाँव की ओर” बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम मे आज विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत चौकुनी के राजकीय इंटर कॉलेज मे शिविर लगाया गया। इस शिविर के माध्यम से सरकार का यह उद्देश्य है कि आम जनमानस की समस्याओ को एक ही शिविर के माध्यम से उनका निस्तारण किया जा सके। जिससे ग्रामीण जनता को विभागों के चक्कर नही लगाने पड़े।
खंड विकास अधिकारी ताड़ीखेत ने बताया कि शिविर में आये लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में प्राप्त 214 शिकायतों में से 138 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, साथ ही 113 आवेदन पत्र विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित भरवाए गए।
सयुंक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने बताया कि इस शिविर मे लगभग 25 विभागों ने अपने स्टॉल लगाए है। इसके अलावा यहा पर नेत्र प्रशिक्षण का स्टॉल लगाया है।
इसमे इस न्याय पंचायत के लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभान्वित हो रहे है। शिविर मे ज्यादातर शिकायते खाद्य विभाग, पानी की सप्लाई व जंगली जानवरों के कारण तारबाड़ के आवेदन प्राप्त हुए है। उन्होने कहा कि बहुत सारे प्रमाण-पत्रों के आवेदन भी प्राप्त हुए है।
इस अवसर पर तहसीलदार दीपिका आर्या, ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा, वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी, नितिन बिष्ट, पेशकार संतोष उपाध्याय व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कार्मिक सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




















