प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ रानीखेत शाखा की कार्यकारिणी गठित, डॉंक्टर विपिन चन्द्रा अध्यक्ष व डॉंक्टर दीपक शर्मा सचिव निर्विरोध चुने गए।
रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ, रानीखेत शाखा के नए पदाधिकारियों का चयन यहा स्थानीय ग्राण्ड होटल मे किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाँक्टर नवीन चन्द्र तिवारी व डाँक्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डाँक्टर नवीन चन्द्र तिवारी का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाँक्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया।
बता दे कि प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ, रानीखेत शाखा की शुरुआत 2007 से की गई। आज नए पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया मे द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैण, सल्ट, स्याल्दे, उपराड़ी, पिलखोली, ताड़ीखेत व डिंगा से आए चिकित्सको ने प्रतिभाग किया।
बैठक में संघ की मजबूती और एकजुटता पर चर्चा हुई और नई कार्यकारिणी चुनी गई। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चन्द्र तिवारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाँक्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा संरक्षक चुने गए। वही डॉंक्टर विपिन चन्द्रा को अध्यक्ष और डॉंक्टर दीपक शर्मा को सचिव चुना गया।
इसके अलावा डॉंक्टर लता पांगती महिला उपाध्यक्ष, डॉंक्टर कमल किशोर व डॉक्टर रवि शंकर द्वाराहाट उपाध्यक्ष, डॉंक्टर महेश पाल सिंह, डॉंक्टर अंशुल सिरोही ताड़ीखेत तथा डॉंक्टर अदिति कटियार संयुक्त सचिव, डॉंक्टर नवीन बिष्ट व डॉंक्टर अमरजीत सिंह कोषाध्यक्ष तथा डॉंक्टर कमल किशोर मीडिया प्रभारी चुने गए।
संघ के लिए डॉंक्टर संतोष पार्की, डॉंक्टर डी.एस. नेगी, डॉंक्टर दीप प्रकाश पार्की व डॉंक्टर अशोक टम्टा मुख्य सलाहकार नियुक्त किए गए। उपरोक्त सभी पद निर्विरोध चुने गए। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाँक्टर नवीन चन्द्र तिवारी ने सभी पदाधिकारियो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि डाँक्टर नवीन चन्द्र तिवारी ने बताया कि बड़ी खुशी की बात है कि बिना चुनाव के बिना किसी विरोध के सभी पद निर्विरोध चुने गए। उन्होने कहा कि संघ की कोई भी समस्या हो तो ऑफिस में मेरे से मिल सकते हैं। बाकी जो कार्यकारिणी बनी है ये लोग नए चिकित्सकों से मिलेगे। मै सभी चिकित्सकों की समस्याओ के समाधान का पूरा प्रयास करूंगा।















