डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर तल्ला सल्ट महाविद्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित

Share the News

अल्मोड़ा।  तल्ला सल्ट स्थित राजकीय महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. गिरीश चन्द्र ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और शिक्षा को समाज सुधार का सबसे बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज को सही दिशा प्रदान कर सकता है।

कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ. अंकित मनोड़ी ने किया। इस दौरान श्री प्रवीण भदोला, प्रकाश राम, विद्यासागर सहित महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

See also  स्पा सेंटरों पर पुलिस कार्रवाई से मची खलबली, 35 स्पा सेंटर का किया चालान
error: Content is protected !!