रानीखेत: सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

Share the News

रानीखेत। सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB) रानीखेत में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि  परीक्षित बेहरा, उप महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय रानीखेत रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सीमान्त मुख्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके पश्चात उप महानिरीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसे सैन्य टुकड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप महानिरीक्षक महोदय ने सीमान्त के सभी अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल  संजय सिंघल (भा.पु.से.) का संदेश पढ़कर सुनाया गया।
विगत वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख
सीमान्त मुख्यालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए उप महानिरीक्षक ने कहा कि बल अपने आदर्श वाक्य ‘सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व’ से प्रेरित होकर सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी प्रभावी ढंग से निभा रहा है। नेपाल एवं भूटान सीमा पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, मादक पदार्थों एवं अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी रोकने में बल ने सराहनीय कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में अब तक:
मानव तस्करी के 26 मामलों का खुलासा
28 पीड़ितों को सुरक्षित मुक्त कराया गया
18 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया
कुल 248 सीज़र किए गए, जिनमें भारतीय व विदेशी मुद्रा, मादक पदार्थ और वन्य उत्पाद शामिल हैं
इसके अतिरिक्त सीमा क्षेत्रों में:
35 मानव चिकित्सा शिविर
148 पशु चिकित्सा शिविर
सामुदायिक विकास एवं कल्याण के तहत 30 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए
मोटर ड्राइविंग
ब्यूटीशियन प्रशिक्षण
कंप्यूटर प्रशिक्षण
इन कार्यक्रमों से सीमांत क्षेत्र की बड़ी आबादी लाभान्वित हुई। खेलकूद के क्षेत्र में भी सीमान्त रानीखेत ने विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान उप महानिरीक्षक द्वारा आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन एवं प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं जवानों को महानिदेशक प्रशंसा पत्र, डिस्क एवं आंतरिक सुरक्षा पदक से अलंकृत किया गया।
अलंकरण समारोह में 5 अधीनस्थ अधिकारी एवं 10 जवान सम्मानित किए गए।

See also  नैनीताल भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट
error: Content is protected !!