अल्मोड़ा : जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

Share the News

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में चिकित्सा व्यवस्था, डॉक्टर्स, उपलब्ध संसाधनों इत्यादि के संबंध में समीक्षा बैठक की।

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यूसेज चार्ज, 108 एम्बुलेंस समेत अन्य जानकारियां हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मीडिया एवं अन्य माध्यमों से मरीजों को रेफर किए जाने की सूचना के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में रेफरल मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाए। इस समिति के अध्यक्ष स्वयं जिलाधिकारी होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह समिति जनपद भर के अस्पतालों से रेफर हुए मरीजों के केसों की मासिक समीक्षा करेगी। इस समीक्षा में रेफर के कारणों इत्यादि की जांच की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी 108 एम्बुलेंस को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय समय पर 108 वाहनों की फिटनेस, सर्विस तथा अन्य तकनीकी परीक्षण किए जाएं, साथ ही कहा कि एंबुलेंस के चालकों को भी सतर्क रखा जाए। वही जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल और बेस अस्पताल में एक एक हेल्प डेस्क बनाए जाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉंक्टर नवीन चंद्र पंत, पीएमएस जिला अस्पताल डॉक्टर हरीश गड़कोटी उपस्थित रहे।

See also  महाविद्यालय रानीखेत में राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन
error: Content is protected !!