रानीखेत : महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय द्वारा बलकर्मियों को पदोन्नती रैंक लगाकर दी शुभकामनाएं

रानीखेत। नई दिल्ली के निर्देशानुसार सीमांत मुख्यालय मे बलकर्मियों मुख्य आरक्षी जगदीश सिंह को सहायक उपनिरिक्षक पद पर पदोन्नत एवं आरक्षी नारेंदेर सिंह ,आरक्षी सुबीर तरफदार व आरक्षी उज्ज्वल देबनाथ मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत किया गया।

इस उपलक्ष्य में अमित कुमार महानिरीक्षक सीमांत रानीखेत के द्वारा कार्मिकों को पदोन्नती अनुसार रैंक लगाकर शुभकामनाएं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पद के अनुसार अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाने तथा साथ ही साथ बल का नाम रौशन करने की सुझाव दिए ।

इस दौरान, सभी पदोन्नत कार्मिकों का मनोबल बढ़ा हुआ था और उनका जोश एवं उत्साह देखने योग्य था। समारोह मे श्री परीक्षित बेहेरा (उप महानिरीक्षक),  दुर्गा बहादुर सोनार (उप महानिरीक्षक), डॉ. ओ. बी. सिंह, उपमहानिरीक्षक (चिकित्सा),  देबासिस पाल (कमांडेंट),  डॉ.जे .के . शर्मा (कमांडेंट),  कुमार सुंदरम (द्वितीय कमान अधिकारी),  अनिल कुमार जोशी (उप कमांडेंट),  प्रभाकर (उप कमांडेंट),  बिकाश कुमार सिंह(उप कमांडेंट),  अरविन्द कुमार (उप कमांडेंट)  राहुल राय (सहायक कमांडेंट), व अन्य अधिकारीगण एवं बल कार्मिक उपस्थित थे।

See also  उत्तराखंड में पर्यटकों की कार हादसे का शिकार, खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोग घायल
error: Content is protected !!