अल्मोड़ा : महाविद्यालय तल्ला सल्ट में गुरु तेग बहादुर जी के 350 वीं शहीदी दिवस के अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Share the News

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट अल्मोड़ा के हिन्दी व संस्कृत विभाग के तत्वावधान में श्री गुरु तेग बहादुर जी के अतुलनीय बलिदान और उनके राष्ट्र के प्रति दिए योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वीं शहीदी दिवस के अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका परिणाम निम्नवत् रहा।

निबन्ध प्रतियोगिता

प्रथम स्थान- प्रियंका कोटिया पुत्री श्री सुरेश चन्द्र कोटिया, BA 3rd सेमेस्टर

द्वितीय स्थान- रेनू आर्या पुत्री श्री जगदीश चन्द्र आर्या

 चित्रकला प्रतियोगिता

प्रथम स्थान- रेनू आर्या पुत्री श्री जगदीश चन्द्र आर्या, BA 3rd सेमेस्टर

हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉo गिरीश चन्द्र ने कहा कि, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर, हम उनके बलिदान को शत्-शत् नमन करते हैं। उन्होंने धर्म और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन दिया, उनकी शहादत हमें प्रेरित करती है कि हम भी सत्य और न्याय के लिए लड़ें। 

संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ० अंकित मनोड़ी ने कहा कि, हिंदू धर्म के रक्षक, सिख गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, हम सभी को उनके इस यशो गाथा को स्वयं के जीवन में धारण करना चाहिए ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी बन्धु उपस्थित रहे ।

See also  नैनीताल : विधायक सरिता आर्या ने भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर किया जनसंपर्क
error: Content is protected !!