मनरेगा बंद करने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, हरीश पनेरू ने भीमताल में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में लिया हिस्सा

Share the News

भीमताल। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने और कथित तौर पर बंद करने की मंशा के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने भीमताल में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया।

इस धरना-प्रदर्शन में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता कर केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।

धरने को संबोधित करते हुए हरीश पनेरू ने कहा कि मनरेगा देश के ग्रामीण गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के लिए जीवनरेखा है। इस योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिला है, लेकिन केंद्र सरकार जानबूझकर बजट में कटौती कर और भुगतान में देरी कर इस योजना को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों के हक को छीनकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करना सीधे तौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर हमला है। पनेरू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मनरेगा को पूरी मजबूती के साथ लागू करने, लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान करने तथा योजना के बजट में बढ़ोतरी की मांग की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।   

सभी ने एक स्वर में मनरेगा के समर्थन और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध का संकल्प लिया।

See also  विजिलेंस ने कानूनगो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार,जमीन की फाइल को लेकर मांगी थी घूस
error: Content is protected !!