जेईई मेन 2026 में कृष्णा रावत ने रचा इतिहास, 94.52 प्रतिशत अंकों के साथ अल्मोड़ा का नाम किया रोशन

Share the News

अल्मोड़ा। ग्राम पाली गनियाद्योली निवासी कृष्णा रावत पुत्र  लाल सिंह रावत ने जेईई मुख्य प्रवेश परीक्षा 2026 में 94.52 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

कृष्णा रावत की माता  वीना रावत गृहणी हैं, जबकि वे स्वयं गुणवत्तापूर्ण निजी नौकरी से जुड़े हुए हैं। उनकी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत से हुई है।

बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे कृष्णा ने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

उनकी इस सफलता ने रानीखेत क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक नई प्रेरणा स्थापित की है। परिवारजनों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने कृष्णा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

See also  नैनीताल : पुलिसकर्मी की कार ने टक्कर मार तीन लोगो को किया घायल
error: Content is protected !!