“जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान से 3867 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Share the News

रानीखेत। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनसेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है।

इसी क्रम में आयोजित जनसेवा शिविरों में हजारों ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

विकास खंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत सगनेटी में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कुल 1471 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। वहीं विकास खंड सल्ट की न्याय पंचायत डुंगरा में आयोजित जनसेवा शिविर के अंतर्गत 2396 पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल 3867 लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया। शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र वितरण, पेंशन योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, राजस्व एवं अन्य विभागीय सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराई गईं।

शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचे।

अभियान के तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

See also  अल्मोड़ा : महाविद्यालय तल्ला सल्ट के स्मार्ट कक्ष में तरुण संसद का आयोजन
error: Content is protected !!