रानीखेत में बूथ लेवल अभिकर्ताओं की बैठक आयोजित, चुनाव तैयारियों पर जोर

Share the News

रानीखेत। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनज़र रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के ताड़ीखेत विकासखंड एवं रानीखेत छावनी क्षेत्र में बूथ लेवल अभिकर्ताओं (बीएलए) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीएल-2 के 10 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अभिकर्ताओं को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। 

वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बेहद आवश्यक है।

इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व CWC सदस्य करन माहरा ने कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जोश भरते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, साथ ही निर्देश दिए गए कि अप्रैल 2026 में प्रस्तावित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता बीएलए और बीएलओ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें, ताकि मतदाता सूची को सही एवं अद्यतन किया जा सके।

बैठक के दौरान कांग्रेस कमेटी एवं करन माहरा की विकासपरक सोच से प्रेरित होकर कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमे जसवंत सिंह फर्त्याल (जैनोली), बालम सिंह मेहरा (जलिखान), अशोक पाण्डेय (रानीखेत), ललित कड़ाकोटी (भतरोजखान), दयालु राम (जैनोली) एवं दीपक काण्डपाल (खग्यार) शामिल रहे।।

बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह अधिकारी, PCC मेंबर कैलाश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, साईं सावित्री व स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल प्रबंधक रमा माहरा, अम्बेडकर समिति अध्यक्ष गुसाईं राम, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, चिलियानौला अध्य्क्ष कमलेश बोरा, त्रिभुवन शर्मा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, अगस्त लाल साह, जीतन जयाल, वसीम कुरेशी, विनीत चौरसिया, जयंत रौतेला, प्रदीप माहरा, पंकज थापा, अमन शेख़, प्रियंका, हेमा, कुसुम जोशी, गीता माहरा, दीपक पंत, विजय तिवारी, पूरन माहरा, ललित बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट , वीरेंद्र बिष्ट, सुरेन्द्र पवार, हेमंत रौतेला, दीप उपाध्याय, धनी राम सहित 

अन्य काग्रसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  कला एव लेखन प्रतियोगिता में अंशु करायत व कृष विश्वास ने मारी बाजी - - -
error: Content is protected !!