महाविद्यालय, कुणीधार, मानिला (अल्मोड़ा) में एनएसएस विशेष शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न

Share the News

अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुणीधार, मानिला (अल्मोड़ा) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सप्त-दिवसीय विशेष शिविर का सातवां दिन 29 मार्च 2026 का समापन समारोह भव्य रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजु निगम के नेतृत्व में शिविर के सातवें दिन का शुभारंभ प्रातःकालीन योग सत्र से हुआ। इस सत्र में स्वयंसेवियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश ग्रहण किया।

इसके उपरांत स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं ग्राम कुणीधार स्थित भौरों देवी मंदिर परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत सभी स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सराहनीय परिचय दिया।

समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या डॉ. शैफाली सक्सेना द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं अभिभावक-शिक्षक संघ सदस्य  मनमोहन बंगारी जी उपस्थित रहे, जिनका स्मृति चिन्ह भेंट एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।

मंच संचालन स्वयंसेवी कार्तिकेय बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं एनएसएस गीत की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को गरिमामय बना दिया।

तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजु निगम द्वारा शिविर के सातों दिनों की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की गई, जिसमें शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वयंसेवियों द्वारा समूह नृत्य एवं एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके साथ ही स्वयंसेवियों द्वारा मिमिक्री प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।

मुख्य अतिथि द्वारा एनएसएस शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार तनुजा शर्मा एवं ममता को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त चार अन्य पुरस्कार भी विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए। शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेताओं को मुख्य अतिथि, प्राध्यापकों एवं कार्यालय स्टाफ द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि श्री मनमोहन बंगारी जी ने अपने संबोधन में स्वयंसेवियों की सराहना करते हुए समाज सेवा में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वहीं प्रभारी प्राचार्या डॉ. शैफाली सक्सेना ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम की सफलता पर खुशी व्यक्त की।

अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजु निगम ने मुख्य अतिथि महोदय, प्राध्यापक गण, कार्यक्रम सहायिका श्रीमती गंगा देवी, अन्य कर्मचारीगण एवं स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम में डॉ० संजय कुमार, डॉ० जितेन्द्र प्रसाद, डॉ० संतोष पंसारी, डॉ० रेखा, डॉ० गार्गी लोहनी, डॉ० उदय शर्मा, डॉ० प्रियंका, डॉ० नरेश लाल,  प्रियंका बेलवाल तथा कार्यालय स्टाफ से  भूपाल सिंह,  देवकी देवी,  तुलसी देवी,  महेश सिंह बंगारी,  दलीप कुमार पाल,  विनोद सिंह की उपस्थिति शोभनीय रही।

See also  जिम में 270 किलो वजन उठाते वक्त टूटी गर्दन की हड्डी, 17 साल की पावरलिफ्टर की मौत
error: Content is protected !!