अल्मोड़ा। विकासखंड ताड़ीखेत अंतर्गत पीएम श्री आदर्श प्राथमिक विद्यालय चिलियानौला में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत एवं जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा रवि मेहता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम सिंह जनी ने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए विद्यालय की प्रगति और समस्याओं से अवगत कराया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष प्रवेश लेने वाले 6 नए छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें बैग और स्टेशनरी सामग्री वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।
इस मौके पर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष किशोर जोशी, ग्राम प्रधान रितु आर्या, अभिभावक संघ अध्यक्ष सुषमा कुबार्बी, मनोज बिष्ट सहित अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन तारी राम द्वारा किया गया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मोहिनी भंडारी, विजय चंद्र और नेहा के निर्देशन में आयोजित हुईं।

