द्वाराहाट विकासखंड के ग्राम धनियारी के ग्रामीण सड़क, पेयजल, जल जीवन मिशन की समस्या को लेकर बैठे आमरण अनशन पर

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर द्वाराहाट विकासखंड के ग्राम धनियारी के ग्रामीण सड़क, पेयजल, जल जीवन मिशन की समस्या को लेकर आमरण अनशन पर बैठे।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत/द्वाराहाट।  विकासखंड द्वाराहाट के ग्राम धनियारी में ग्रामीण अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। आज आमरण अनशन का दूसरा दिन है।

वही आंदोलनकारियों ने कहा कि अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तब तक आंदोलन जारी रहेगा, अगर जरूरत पड़ी तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वही ग्रामीणों ने कहा कि शासन प्रशासन कब तक हमारी भावनाओं से खिलवाड़ करते रहेंगे, क्या हम इस प्रदेश के निवासी नहीं है। जो हमारे साथ इस प्रकार का बर्ताव किया जा रहा है।

बता दें कि पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा इसी प्रकार का आंदोलन किया गया था। उस समय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने कहा था कि एक माह में आपकी समस्या का समाधान हो जायेगा ।

मगर आज एक वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारी समस्या का समाधान नही हो सका है। वही हमारे पास आंदोलन के अलावा कोई और रास्ता भी नहीं बचा है।

दूरभाष पर उपजिलाधिकारी द्वाराहाट ने बताया कि ग्रामीणों की कुछ मांगों पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें से सड़क निर्माण के टेंडर शीघ्र ही लगा दिए जाएंगे। वही पातन का काम शुरू कर दिया गया, साथ ही खीरों घाटी पंपिंग योजना में कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्द ही सुचारू कर दिया जाएगा।

आमरण अनशन पर आज ललित सिंह, प्रकाश अधिकारी, जगदीश सिंह, पान सिंह बैठे।

See also  द्वाराहाट : खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी में कफड़ा और रियुनी न्याय पंचायत बनी विजेता
error: Content is protected !!