रानीखेत में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अस्पताल कर्मियों को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी

Share the News

रानीखेत। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र रानीखेत द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सप्ताह के तृतीय दिवस गुरुवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री गणेश चंद्र के नेतृत्व में फायर स्टेशन रानीखेत की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

टीम द्वारा बाबा हेडाखान आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, भोले बाबा हॉस्पिटल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत में कार्यरत कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की विधि भी समझाई गई।

अग्निशमन टीम ने आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी (इमरजेंसी एग्जिट) मार्ग को हमेशा अवरोध मुक्त रखने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के माध्यम से अस्पताल कर्मियों को आग से बचाव और त्वरित कार्रवाई के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यालयों, अस्पतालों और आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।

See also  हल्द्वानी : निकाय चुनाव के मद्देनजर शहर का यातायात रहेगा डायवर्ट
error: Content is protected !!