रानीखेत के आर्मी पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम, CBSE 10वीं में 100% सफलता

आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने फिर लहराया परचम

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए CBSE दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है।

विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की।

इस वर्ष कुल 16 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विशेष रूप से छात्र धनंजय अधिकारी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

विद्यालय के चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  भीमताल : फलपटटी रामगढ़,धारी में ओलावृष्टि से फलों और फसलों को भारी नुकसान, हरीश पनेरू ने की मुआवजे देने की मांग
error: Content is protected !!