अल्मोड़ा में शिकायतों के निस्तारण पर सख्ती: CDO ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Share the News

क्षेत्र पंचायत द्वाराहाट की समस्याओं के निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विभागवार शिकायतों के समाधान की हुई समीक्षा।

अल्मोड़ा।  द्वाराहाट क्षेत्र पंचायत में उठाई गई जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, पंचायती राज, पूर्ति, ग्राम्य विकास और समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया गया।

सीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से लिया जाए और विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट आरती किरौला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

See also  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में छात्र-छात्राओं हेतु पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित
error: Content is protected !!