नई दिल्ली में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक, मयूर विहार में रजत जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित

Share the News

नई दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 में 18 अप्रैल 2026 को रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “अपनी संस्कृति, अपनी पहचान” थीम के तहत उत्तराखंड के लोक कलाकारों, बच्चों और क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रसिद्ध लोक गायक और म्यूजिशियन की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया, जिससे दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम के दौरान महेंद्र रावत ने बताया कि समिति के सभी पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कुर्माचल जनकल्याण एवं सांस्कृतिक समिति के संस्थापक, सलाहकार, पॉकेट अध्यक्ष और सुरक्षा अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

समाजसेवी एवं संगठन सचिव महेंद्र रावत ने कहा कि भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उत्तराखंड वासियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर रखा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे बढ़कर इन कार्यक्रमों में हिस्सा लें और उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं।

See also  रानीखेत की जर्जर सड़कों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र मरम्मत की मांग
error: Content is protected !!