राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट में एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share the News

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट की एंटी रैगिंग सेल द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गान के साथ किया गया।

बैठक में समिति सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ रैगिंग विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र ने विद्यार्थियों से संवाद कर रैगिंग रोकथाम, कानूनी पहलुओं और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी।

ऑनलाइन माध्यम से जुड़े भौनखाल चौकी प्रभारी मोहन चन्द्र ने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की रैगिंग होने पर समिति के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर निकटतम पुलिस चौकी में भी शिकायत कर सकते हैं।

नोडल अधिकारी डॉ. गरिमा पाण्डेय ने विगत तीन माह की एंटी रैगिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस अवधि में रैगिंग से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. चन्द्रा गोस्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग करना और सहना दोनों ही गलत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसी किसी भी घटना का विरोध करने और समिति के समक्ष समस्याएं रखने का आह्वान किया।

See also  नैनीताल पुलिस द्वारा नशे की बढती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु नुक्कड़ नाटक, रैली के माध्यम से चलाया गया जनजागरूकता अभियान
error: Content is protected !!