अल्मोड़ा में राहुल गांधी की रैली होगी ऐतिहासिक, भाजपा में मची है ‘सर फुटब्बल’: हरीश रावत
हल्द्वानी। पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्वित उत्तराखंड दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के दौरे को लेकर भारी उत्साह है और अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली रैली ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सुनने और देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे।
हरीश रावत ने कहा कि पौड़ी में आयोजित होने वाला पूर्व सैनिक सम्मेलन भी कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और पार्टी इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रही है।
वहीं उत्तराखंड में जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के हस्तक्षेप पर निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि विकास प्राधिकरण केवल वसूली का काम कर रहा है और आम जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारी “उगाही मास्टर” बन गए हैं और यह संस्था राज्य के लिए नासूर बन चुकी है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि जनता को इस प्राधिकरण से बचाया जाए।
भाजपा के भीतर अरविंद पांडे को लेकर चल रही कथित सियासी खींचतान पर भी हरीश रावत ने तंज कसा
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर गुटबाजी के आरोप लगाती रही है, जबकि कांग्रेस में केवल मतभेद हैं। भाजपा में तो अब “सर फुटब्बल” की स्थिति बनी हुई है

