राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को सफल बनाने के लिए रानीखेत में कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां

Share the News

रानीखेत में राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रिपोर्टर:  बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। आगामी 4 जून 2026 को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi की प्रस्तावित जनसभा एवं रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को रानीखेत स्थित कांग्रेस कार्यालय, डोलिया पहाड़ी के निकट एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष Madan Lal ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से परेशान है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत और आम जनता को विकास के नाम पर केवल आश्वासन दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन प्रभावित हुआ है, जबकि स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है।

बैठक में कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों और भाजपा सरकार की कथित विफलताओं को जनता तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक संख्या में अल्मोड़ा पहुंचकर राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, यात्रा व्यवस्था तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की, जबकि संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, अंबेडकर समारोह समिति अध्यक्ष गुसाईं राम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, यूथ जिला महासचिव अरसालन शेख सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  अल्मोड़ा : भाजपा अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट के समर्थन में भाजपाइयों ने किया क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क
error: Content is protected !!