नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर रानीखेत कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
रानीखेत में आयोजित बैठक में राहुल गांधी का संदेश सुना, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर रानीखेत कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला की अध्यक्षता में युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में युवाओं को संबोधित करते हुए NEET पेपर लीक प्रकरण पर दिए गए संदेश को सुना और देखा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर निर्भर करता है। पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती विद्यार्थियों के सपनों को तोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने युवाओं के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित युवाओं ने भी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की तथा संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया।
इस अवसर पर प्रभारी नवीन कठायत, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, विनीत चौरसिया, चंदन सिंह, जीतन जयाल, यूथ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, यूथ जिला महासचिव अरसालन शेख, जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, द्रोण चौहान, दीपक सोंटियाल, नितिन कुमार, संजय बिष्ट, मानस कुमार एवं मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

