रानीखेत : बिनसर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 112 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

सपनों की आशा संस्थान के तत्वाधान में, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की टीम के साथ लगाया बिनसर में स्वास्थ्य कैंप।

112 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परिक्षण 

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। सपनों की आशा संस्थान के तत्वावधान में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की टीम द्वारा बिनसर महादेव, सोनी क्षेत्र में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले ही दिन 112 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इस पहल का लाभ उठाया।

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन श्री श्री 108 महंत गोवर्धन गिरी जी महाराज, व्यास जी, बिनसर महादेव समिति सदस्य पृथ्वी पाल सिंह रौतेला तथा सपनों की आशा संस्थान के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में मरीजों के लिए बीपी, शुगर, फेफड़ों से संबंधित बीमारियों तथा आंखों की समस्याओं की जांच की व्यवस्था की गई थी। उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की ओर से डॉ. प्रदीप, डॉ. अंशुल केडिया तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिंद्र अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और मरीजों का परीक्षण किया।

दो दिवसीय इस शिविर के पहले ही दिन 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। क्षेत्रवासियों ने सपनों की आशा संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी बताया।

शिविर के संचालन में सपनों की आशा संस्थान के कमल लोहनी, घनश्याम पंत, लीला लोहनी, जगदीश चंद्र, प्रीतेश लोहनी और अग्रिम पंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती ने भी संस्थान के साथ मिलकर शिविर में सेवाएं दीं।

इस अवसर पर रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी शिविर में पहुंचकर अपना बीपी और शुगर परीक्षण कराया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह जमनाल, आनंद कड़ाकोटी, चंदन बिष्ट सहित समिति के कई सदस्यों ने भी योगदान दिया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

See also  अल्मोड़ा : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित
error: Content is protected !!