आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में विद्यार्थी परिषद (Student Council) का गठन

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद (Student Council) का गरिमापूर्ण गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमलेश जोशी ने नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को सैश (Sash) एवं बैज (Badge) पहनाकर उनके पद एवं दायित्वों की औपचारिक जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा, उत्तरदायित्व तथा टीम भावना के साथ विद्यालय के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस वर्ष विद्यार्थी परिषद में तेजस कर्नाटक को हेड बॉय तथा साची पाठक को हेड गर्ल चुना गया। भार्गव जोशी एवं वैभवी तिवारी को कल्चरल हेड, संजय सिंह एवं तनुजा महारा को स्पोर्ट्स कैप्टन, तथा मोहित ठाकुर एवं पोशाली नेगी को डिसिप्लिन हेड का दायित्व सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त गुंजन देव, श्राव्या सिंह, जानवी बिष्ट एवं अक्षिता सलाल को गर्ल्स कोऑर्डिनेटर तथा कृष्णा कुमार, नरेंद्र कैड़ा, आदित्य तिवारी एवं अभिनव बिष्ट को बॉयज़ कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया।

प्रधानाचार्य  कमलेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यालय की नेतृत्व परंपरा को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य अपने आचरण, अनुशासन एवं सेवा-भाव से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेंगे तथा विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका  निभा सिंह द्वारा किया गया।

समारोह के अंत में सभी नव-निर्वाचित परिषद सदस्यों ने विद्यालय के अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं उत्कृष्ट परंपराओं का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने परिषद के सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

See also  हल्द्वानी : कांग्रेस सेवादल ने पूर्व प्रधान मंत्री डा.मनमोहन सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!