रानीखेत : मकड़ौ-पीपलटाना ग्राम सभा के उपप्रधान बने बलवन्त सिंह रावत

Share the News

मकड़ौ-पीपलटाना ग्राम सभा के उपप्रधान  बलवन्त सिंह रावत ने पूर्व प्रधान गंगा देवी को 4-3 से हराया

रिपोर्टर: बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। विकासखण्ड ताड़ीखेत के अन्तर्गत ग्राम सभा मकड़ौ-पीपलटाना में उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में बलवन्त सिंह रावत ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने पूर्व प्रधान गंगा देवी को एक मत के अंतर से पराजित करते हुए उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया।

ग्राम पंचायत सदस्यों के मतदान में बलवन्त सिंह रावत को 4 मत प्राप्त हुए, जबकि पूर्व प्रधान गंगा देवी को 3 मत मिले। कुल सात ग्राम पंचायत सदस्यों के मतदान में बलवन्त सिंह रावत ने बहुमत हासिल करते हुए उपप्रधान पद पर जीत दर्ज की।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित उपप्रधान बलवन्त सिंह रावत का समर्थकों ने स्वागत कर उन्हें जीत की बधाई दी।

जीत के बाद बलवन्त सिंह रावत ने अपनी जीत का श्रेय ग्राम पंचायत सदस्यों के विश्वास और सहयोग को देते हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ग्राम सभा के समग्र विकास, जनहित के कार्यों और सभी ग्रामीणों को साथ लेकर पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं, ग्रामीणों ने भी नवनिर्वाचित उपप्रधान को शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ग्राम सभा में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

See also  रानीखेत : शी फॉर स्टेम’ कार्यक्रम में छात्राओं को मिला विज्ञान में करियर की नई दिशा
error: Content is protected !!