रानीखेत में स्व. राम किशन मेमोरियल 5-A-Side हॉकी टूर्नामेंट का आगाज़, पहले दिन रानीखेत और चिलियानौला ने दर्ज की जीत

Share the News

स्वर्गीय श्री राम किशन मेमोरियल 5 A-Side हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ, रोमांचक मुकाबलों में रानीखेत व चिलियानौला विजयी

रिपोर्टर: बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। स्वर्गीय श्री राम किशन मेमोरियल 5-A-Side हॉकी टूर्नामेंट का गुरुवार को उत्साह और खेल भावना के साथ शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लेते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

पहले मुकाबले में रानीखेत की टीम ने पिलखोली को 5-2 से हराकर विजयी शुरुआत की। वहीं दूसरे मुकाबले में चिलियानौला ने ऐरोड़ को 4-1 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।

दूसरे मैच के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी जुबेद अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेलों में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के महत्व पर जोर देते हुए सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह मुख्य अतिथि तथा धीरज वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

आयोजनकर्ता दीपक मेहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं और आगामी मुकाबले भी रोमांचक होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में ललित असवाल और दीपक शर्मा ने अंपायर की भूमिका निभाई।

See also  रानीखेत : नगर पालिका कार्यालय चिलियानौला में अभिप्रेरणा कार्यक्रम आयोजित
error: Content is protected !!