राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट को बीए पाठ्यक्रम में सम्बद्धता विस्तारण की संस्तुति

Share the News

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के निरीक्षण मंडल ने पुस्तकालय, स्मार्ट कक्ष व अन्य सुविधाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट में गुरुवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी सम्बद्धता विस्तारण के संबंध में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा गठित निरीक्षण मंडल ने महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण मंडल ने महाविद्यालय के पुस्तकालय, स्मार्ट कक्ष, कक्षा-कक्ष सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण एवं सत्यापन किया।

निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं पाए जाने पर निरीक्षण मंडल ने बीए पाठ्यक्रम में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, संस्कृत एवं समाजशास्त्र विषयों में सम्बद्धता विस्तारण की संस्तुति प्रदान की।

निरीक्षण मंडल में प्रोफेसर संजीव आर्या (संयोजक), प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट (विषय विशेषज्ञ, कला), डॉ. निर्मल लोहनी (प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे) तथा अधिशासी अभियंता जे.सी. पाण्डेय शामिल रहे।

इस दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राघव कुमार झा, सम्बद्धता संयोजक डॉ. चन्द्रा गोस्वामी, डॉ. गिरीश चंद्र, डॉ. गरिमा पांडे, डॉ. रितिका गिरी गोस्वामी, डॉ. निधि गोस्वामी, कामिनी भट्ट, योग प्रशिक्षक अखलाश कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

See also  उत्तराखंड में सुबह-सुबह कार हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत; सेना का मेजर घायल
error: Content is protected !!