रानीखेत में उक्रांद की हुंकार, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना; गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग दोहराई

रानीखेत नगर पहुंची उक्रांद की उत्तराखंड उत्थान यात्रा।

यात्रा में काशी सिंह ऐरी, सहित कई दिग्गज नेता शामिल रहे।

हल्द्वानी से हुआ शुभारंभ यात्रा का।

उत्तराखंड उत्थान यात्रा के जरिए जनता से संवाद कर रहा उक्रांद, जल-जंगल-जमीन, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर उठाई आवाज

रिपोर्ट– बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की उत्तराखंड उत्थान यात्रा रानीखेत नगर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केएमओ स्टेशन पर नेताओं का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा पैदल गांधी चौक होते हुए विजय चौक पहुंची, जहां आयोजित सभा में उक्रांद नेताओं ने प्रदेश के राजनीतिक हालात, राज्य की मूल समस्याओं और स्थायी राजधानी गैरसैंण के मुद्दे पर अपनी बात रखी।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड की जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब क्षेत्रीय मुद्दों और स्थानीय नेतृत्व के महत्व को समझने लगी है। उक्रांद नेताओं ने चंद्रनगर गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए जनता से पार्टी का साथ देने की अपील की।

जनता की भावनाओं को समझना यात्रा का उद्देश्य: सुरेंद्र कुकरेती

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड उत्थान यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता की भावनाओं को सुनना और प्रदेश की वास्तविक समस्याओं को समझना है। उन्होंने बताया कि यात्रा के पहले चरण में पार्टी कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रही है।

कुकरेती ने कहा कि जनता प्रदेश के भविष्य को लेकर चिंतित है। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रति लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है, जबकि उत्तराखंड क्रांति दल को जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इसे प्रदेश में संभावित राजनीतिक बदलाव का संकेत बताया।

See also  हल्द्वानी : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने की महापंचायत, नगर निगम घेराव की दी चेतावनी
error: Content is protected !!