द्वाराहाट कोतवाली पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के। निर्माणाधीन आवासीय भवन का किया निरीक्षण।कहा अपराध मुक्त रखना है जिला।
अपराध मुक्त जिला बनाने पर जोर, साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट को लेकर जनता को जागरूक करने के निर्देश
रिपोर्ट– बलवन्त सिंह रावत
अल्मोड़ा। जनपद में पुलिस व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने द्वाराहाट कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया।
साथ ही एलआईयू कार्यालय का निरीक्षण कर वहां आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। एसएसपी ने कार्यालय में फर्नीचर सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए बजट उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध मुक्त जिला बनाना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी थाना-कोतवाली को सक्रियता से कार्य करना होगा।
वीओ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के आज प्रातः द्वाराहाट कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस विभाग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे भवन का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद एसएसपी ने स्थानीय अभिसूचना इकाई यानी एलआईयू कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों की स्थिति का जायजा लेते हुए फर्नीचर आदि जरूरी व्यवस्थाओं के लिए बजट उपलब्ध कराने की बात कही।
इसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना और विभागीय कार्यों को अधिक सुचारु बनाना है।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि अपराध मुक्त जिला बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों और कोतवाली प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
उन्होंने विशेष रूप से बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर चिंता जताते हुए आम जनता को जागरूक करने पर जोर दिया।


