सीमांत मुख्यालय रानीखेत में राष्ट्रव्यापी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ दिवस मनाया गया।
उलगुलान के नायक बिरसा मुंडा के जीवन से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के संघर्ष की दी जानकारी
रिपोर्ट– बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जनजातीय गौरव दिवस के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रानीखेत सीमांत की ओर से वीर शिव स्कूल में जागरूकता एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
1 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित हो रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत 12 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान की जानकारी दी गई।
भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन महानिरीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से परिचित कराना था। इस दौरान एसएसबी के सहायक कमांडेंट राहुल कुमार राय ने विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय और उनके संघर्षपूर्ण इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।






