पिथौरागढ़। हिमालय क्रांति पार्टी के द्वितीय चरण का जन संपर्क अभियान प्रसिद्ध ग्वेल देवता का आशीर्वाद लेकर आज पिथौरागढ़ के मुख्य बाजार से आरंभ हुआ। यात्रा के दौरान पहाड़ प्रेमियों से मुलाकात हुई।
वास्तव में पहाड़ की पीड़ा जन मानस के ह्रदय में तो है, लेकिन इनकी गलत और पहाड़ विरोधी नीतियों से पहाड़ प्रेमी त्रस्त भी है, साथ ही पहाड़ प्रेमी और वोटर राष्ट्रीय दलों के भ्रष्ट नेताओं से डरे भी हैं।
इन राष्ट्रीय पार्टियों ने आज उत्तराखंड की राजनीति को महज सौदेबाजी का हब बना दिया है। जिसमें नोट के बदले वोट और मुर्गा शराब का प्रचलन चरम पर है।
उत्तराखंड के ज्यादातर लोग आज पार्टीवाद में बंटे हुए हैं, लेकिन पहाड़ की बर्बादी, पतन और पलायन से चिंतित और परेशान भी दिखे। पहाड़ बचाने का एक प्रयास मूलनिवासियों को रोजगार, स्वास्थ्य के लिए सुविधायुक्त अस्पताल और शिक्षा इस तरह की हो कि हमारे बच्चे किसी प्रतिश्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ निकलें।
हिमालय क्रांति पार्टी पहाड़ में एक अलख जगाने का प्रयास कर रही है। निजी स्वार्थ को त्याग कर पहाड़ को बचाने का नैतिक कर्तव्य हम सभी का है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश बता रखी है लेकिन ये रणबांकुर तो “एक परिवार एक रोजगार” के संकल्प को लेकर चल पड़े हैं ये ना रुकने वाले हैं ना थकने वाले है ना बारिश और तूफान से डरने वाले हैं।
ऐसे क्रान्तिवीरों का संघर्ष आज नहीं तो कल उत्तराखंड के मूलनिवासियों को उनके मूल अधिकार (भू कानून, मूलनिवास, चकबंदी एवं अन्य अधिकार) जरूर दिलवायेगी।
हिमालय क्रांति पार्टी की आज जन सम्पर्क अभियान पिथौरागढ़ मुख्य बाजार से घाट होते हुए मरोड़ा खान से रेगड़ू से चौमेल बाजार से सभा की गई। सभा के उपरांत कुमोलोश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पार्टी के लिये आशीर्वाद लिया।
हिमालय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट के मार्गदर्शन में जन संपर्क अभियान प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय के नेतृत्व में शामिल क्रांति वीरों में कुमाऊ मंडल के सयोजक हंसा दत्त बेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कुमाऊ पान सिंह लटवाल, राष्ट्रीय सचिव घनश्याम भगत, पौड़ी के जिला अध्यक्ष दिनेश रावत, सल्ट विधान सभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बंगारी, लोहाघाट विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा, सोशल कार्यकारिणी सदस्य सूर्य प्रकाश पुरोहित, हीरा सिंह बिष्ट, राम दत्त, महेश डौर्बी, जीवन पंत, तेग राम सहित अनेको गणमान्य उपस्थित रहे।