रिपोर्टर- बलवंत सिंह रावत
रानीखेत। माँ नन्दा सुनंदा महोत्सव के अन्तर्गत चल रही स्व डी.सी.पाण्डेय स्मृति कैरम प्रतियोगिता का कल एकल व डबल्स चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबले खेले गए।
जिसमे डबल्स का प्रथम मैच रामसिंह पार्टनर ललित बिष्ट व रविन्द्र पार्टनर दिपक अग्रवाल के बीच खेला गया। जो 29 के तीन फ्रेम खेले गए।
जिसमे रामसिंह पार्टनर ललित बिष्ट ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर विजयश्री हासिल की।
वही दूसरा फाइनल मुकाबला एकल चैम्पियनशिप का खेला गया। जो रविन्द्र कुमार व विनय मसीह के बीच खेला गया। एकल फाइनल मे भी 29 के तीन फ्रेम का मुकाबला खेला गया।
एकल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमे तीन फ्रेम पूरे खेले गए। जिसमे विनय मसीह ने 2-1से एकल चैम्पियनशिप अपने नाम करी।
वही दोनो फाइनल मैचो मे निर्णायक की भूमिका कुलदीप कुमार, प्रदीप रावत, ललित आर्य, प्रशान्त, ललित बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद ने निभाई।
फाइनल मुकाबला देखने भारी संख्या मे खेल प्रेमी मौजूद रहे। आज 7 सितंबर को कैरम प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नन्दा देवी समिति के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष हरीश लाल साह, हाॅकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश भट्ट, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश मनराल, पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन ललित मोहन आर्य व कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी की गरिमामय उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन आयोजक कुलदीप कुमार ने किया व उन्होंने मंच के माध्यम से शिव मंदिर कमेटी व सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
स्व डी.सी.पाण्डेय के दोनो पुत्रो बृजमोहन पाण्डेय व कृष्ण पाण्डेय का भी मंच के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जो कि इस वर्ष क्षेत्र से बाहर होने के कारण पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे अनुपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की शुरुआत बालक प्रतियोगिता से की गई। जिसमे 10 से 15 वर्षीय बालक प्रतियोगिता मे विजेता का पुरस्कार नैतिक भंडारी को उपविजेता, रूद्रांश को तीसरा पुरस्कार मौलिक को दिया गया। वही बाकी सभी बालको को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
जिसके बाद मुख्य प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण मे हर वर्षो की तरह इस वर्ष भी राइजिंग प्लेयर का दिया गया। जो कि प्रथम बार प्रतियोगिता खेल रहे अतीत को दिया।
वही बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पियूष साह को और डबल्स उपविजेता के पुरस्कार रविन्द्र कुमार व दीपक अग्रवाल को दिया गया।
वही डबल्स के विजेता की ट्राफी व नगद पुरस्कार रामसिंह व ललित बिष्ट को दिया, एकल चैम्पियनशिप के उपविजेता रहे रविन्द्र कुमार को व एकल चैम्पियनशिप के विजेता रहे विनय मसीह को विजेता की ट्राफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने मे मुख्य योगदान के लिए निर्णायको ललित बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद, दीपक रावत, मनीष बोरा, प्रशान्त व रामसिंह को सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे केवलानंद, दीपक रावत, हेम पाण्डेय, लक्ष्मण मेहरा, श्याम सिंह, लक्की पवार, रमेश अधिकारी, बालम सिंह, भुवन जनी, विक्रम मसीह, मुकेश कुमार, मोहन सिंह बिष्ट, अंकित मेहरा, संदीप तिवारी, हरिश अधिकारी, पुरन फर्तियाल, दीपक कुमार, हंसराज, अमन कुमार सहित भारी संख्या मे खेल प्रेमी मौजूद रहे।
