अल्मोड़ा में प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन, OPS बहाली और RTE पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की उठाई मांग

Share the News

चौघानपाटा के गांधी पार्क में प्राथमिक शिक्षकों का धरना: पुरानी पेंशन और TET अनिवार्यता के खिलाफ खोला मोर्चा

रिपोर्टर: बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, अल्मोड़ा के बैनर तले शुक्रवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के नाम ज्ञापन प्रेषित कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और शिक्षा का अधिकार (RTE) लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से छूट देने की मांग उठाई।

धरने को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता लागू करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने इसे शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताते हुए इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की। साथ ही कहा कि नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित नहीं करती, इसलिए सभी शिक्षकों के हित में पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, जिला मंत्री जगदीश भण्डारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल काण्डपाल, प्रकाश जोशी, मोहन चंद पांडे, जीवन मेहरा, ललित पांडे, मनोज पाठक, दिनेश भंडारी, गणेश भंडारी, नवीन जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

See also  रानीखेत मे पदस्थापित कार्मिकों के लिए स्थानीय उत्पादों भेड़ / बकरी, पोल्ट्री इत्यादी की आपूर्ति हेतु समझोता
error: Content is protected !!