भवाली में नाबालिग से दुराचार मामला: आरोपी गिरफ्तार, हिंदूवादी संगठनों का कोतवाली घेराव

Share the News

नैनीताल के भवाली में नाबालिग दुराचार प्रकरण में उबाल, भवाली में जुलूस और बाजार बंद

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भवाली (नैनीताल)। भवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुराचार की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर गुरुवार सुबह विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर भवाली कोतवाली का घेराव किया और बाजार में जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक दूसरे समुदाय से संबंधित बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोग इस मामले को लेकर आक्रोशित नजर आए और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि नाबालिग के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है, वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान साहिल निवासी टमट्यूडा के रूप में हुई है, जो भवाली में टैक्सी चलाने का कार्य करता है। आरोपी के पिता दर्जी का काम करते हैं।

नाबालिग के परिजनों ने बुधवार चार फरवरी की शाम कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

See also  नैनीताल : कालाढूंगी मार्ग पर नलनी के पास सड़क में पलटी कार, 8 लोग घायल
error: Content is protected !!