अल्मोड़ा : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत द्वाराहाट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित।

Share the News

द्वाराहाट की धुंधली न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 973 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड द्वाराहाट की न्याय पंचायत धुंधली में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 973 लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त 158 शिकायतों में से 103 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष शिकायतों को शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है।

प्रशासन द्वारा शिविर में विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए 153 आवेदन पत्र मौके पर ही भरवाए गए, जिससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत मिली। अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलती है और योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचता है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल, खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को जनता के निकट लाकर पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करना है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

See also  पहाड़ में बाहरी लोगों का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा पहाड़ बचाने के लिए एक और आंदोलन की जरूरत - हरीश रावत
error: Content is protected !!