एंबुलेंस बनी आशिकी का अड्डा! 108 एम्बुलेंस का सायरन बजाती गाड़ी में मरीज की जगह छात्रा

एंबुलेंस बनी आशिकी का अड्डा! छात्रा को बैठाकर सायरन बजाते एंबुलेंस को भगा रहा था चालक

आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर विवादों में आ गई है। एक चौंकाने वाले मामले में सायरन बजाते हुए दौड़ रही एम्बुलेंस में मरीज की जगह एक कॉलेज छात्रा बैठी मिली, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर में एम्बुलेंस चालक सरकारी वाहन का निजी उपयोग करते हुए छात्रा को ले जा रहा था। इसी दौरान एक स्थानीय पत्रकार की नजर एम्बुलेंस के अंदर बैठी लड़की पर पड़ी, जिससे उन्हें शक हुआ। पत्रकार ने बाइक से एम्बुलेंस का पीछा कर उसे रुकवाया और चालक से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान चालक घबरा गया और छात्रा को अपनी बहन बताने लगा, लेकिन उसका नाम तक नहीं बता सका। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर ही रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आमजन का कहना है कि जब गंभीर मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल पाती, तब इस तरह का दुरुपयोग बेहद चिंताजनक है। इससे न केवल सेवा की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं, बल्कि आपातकालीन व्यवस्था की निगरानी पर भी गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की है। एम्बुलेंस चालक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है, वहीं वाहन संचालित करने वाले वेंडर को भी वाहन सहित सेवा से हटा दिया गया है।

See also  अल्मोड़ा में ‘देवतुल्य चिकित्सकों’ का ऐतिहासिक सम्मान, विषम हालात में मानव सेवा के लिए किया अभिनंदन
error: Content is protected !!