गांजा तस्करी का खतरनाक तरीका, 8.820 किलो बरामद; आरोपी गिरफ्तार

अंडे की टोकरी में ले जा रहा था गांजा, आठ किलो गांजे के साथ  तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। सल्ट में पुलिस ने एक युवक को आठ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद निवासी आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए अंडे की टोकरी में गांजा भरकर ले जा रहा था।

सल्ट थाने की टीम ने चेकिंग के दौरान कूपी तिराहे पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय में इरफान नामक व्यक्ति की तलाशी ली।

उसके कब्जे से बांस की टोकरी में भरा 8.820 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी इरफान मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी के ग्राम तुमड़ियाकला का निवासी है। सल्ट थाने में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह फेरी लगाकर अंडे बेचने आया था और पहाड़ से अंडे की टोकरी में गांजा भरकर ले जा रहा था।

See also  “कलस्टर स्कूल योजना: पहाड़ी अस्मिता और शिक्षा का सांस्कृतिक अपहरण”
error: Content is protected !!