रानीखेत। रानीखेत कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य शेख सलीम अहमद का लंबी बीमारी के बाद आज लगभग 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वह अपने पीछे धर्मपत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं।
स्वर्गीय शेख सलीम अहमद कांग्रेस संगठन के एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा, जनहित के कार्यों और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनका व्यक्तित्व सरल, विनम्र और मिलनसार था, जिसके कारण वे सभी वर्गों में बेहद लोकप्रिय थे।
इस दुःखद अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे और पूरा कांग्रेस परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।
रानीखेत कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

